टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए तीन अवैध बैरियर हटाए गए:आजमगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा संसद में उठाए जाने के बाद भी नहीं हुआ था समस्या का समाधान


आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में टोल कर्मियों द्वारा इलाके में तीन अवैध बैरियर लगाए गए थे। इन बैरियर के लग जाने से दूसरे तरफ जाने वाली गाड़ियों को भी टोल की तरफ से जाना पड़ता था और उन्हें बिना मतलब के टोल टैक्स देना पड़ता था। इलाके के लोगों ने जब इसकी शिकायत आजमगढ़ के लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और लालगंज लोकसभा से सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से की थी तो दोनों लोकसभा सांसदों ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने का काम किया था पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके कारण प्रतिदिन सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बसों को होती थी। तीन इलाकों में लगाए गए थे अवैध बैरियर
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चल रहे टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने गंभीरपुर बाजार में मार्टिनगंज रोड पर मोहम्मदपुर स्थित फरिहा रोड पर सैनिक ढाबा के निकट, इसके साथ ही मार्टिनगंज रोड खुर्रामपुर मोड पर बैरियर लगाया गया था। इन तीन बैरियरों के लग जाने से बड़ी संख्या में लोगों को लंबी-लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और बिना मतलब के टोल टैक्स भी देना पड़ता था। ऐसे में जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए इन अवैध बैरियर को हटा दिया गया है। इन बैरियरों के है जाने से इलाके की जनता ने राहत की सांस ली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *