![]()
सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के दौरान टीन का शेड गिरने से दो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गांव भटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (55) और नवादा निवासी रामकेश सैनी (56) शामिल हैं। घटना से जुड़ी तीन तस्वारें…
पंचायत कार्यक्रम से लौटकर आ रहें थे दोनो लोग दोनों लोग उत्तराखंड में एक पंचायत कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जब वे नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास महान एंटरप्राइजेज स्कूटी शोरूम के निकट पहुंचे, तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवा से बचने के लिए दोनों ने अपनी बाइक सड़क किनारे रोक दी और शोरूम के बाहर लगे टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पाए थे कि तेज हवा के झोंके से शेड टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। भारी शेड के नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों को बाहर निकाला रात करीब 12:30 बजे पुलिस गश्त के दौरान वहां से गुजर रही थी। सड़क किनारे खड़ी बाइक देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जब पुलिस ने आसपास जांच की तो शेड के नीचे दो लोग दबे हुए मिले। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया घटना की सूचना तत्काल स्कूटी शोरूम के मालिक को दी गई। मालिक मौके पर पहुंचा और मृतकों की पहचान की, जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो की मौत:सहारनपुर में तेज बारिश का कहर, उत्तराखंड में पंचायत से लौटकर आते समय हुआ हादसा