![]()
देहरादून में आज दैनिक भास्कर एप ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ का आयोजन कर रहा है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में हो रहे इस एक दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के विकास, निवेश और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होनी है। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल होंगे। उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण कार्यक्रम में पहुंच चुकी हैं और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कॉन्क्लेव का हिस्सा बनेंगी। उद्योग, पर्यटन और नीति से जुड़े कई विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। विकास, निवेश और पर्यटन पर होगी चर्चा कॉन्क्लेव में उत्तराखंड में निवेश के अवसर, औद्योगिक विकास, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। उद्योग और नीति से जुड़े विशेषज्ञ इन विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही पर्यटन, चारधाम यात्रा और राज्य की आर्थिक संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में ONGC देहरादून से जुड़े अधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। फिल्म इंडस्ट्री और युवाओं के अवसरों पर इंटरैक्शन कॉन्क्लेव में एक विशेष इंटरैक्शन सेशन भी रखा गया है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मेहमान उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बनाने और युवाओं के लिए क्रिएटिव सेक्टर में अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान राज्य की फिल्म नीति, पर्यटन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर भी विचार साझा किए जाएंगे। निमंत्रण कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए निमंत्रण कार्ड अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में केवल आमंत्रित अतिथियों और पंजीकृत प्रतिभागियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस आयोजन में उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
Source link
देहरादून में आज ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव:राज्यपाल-CM धामी होंगे शामिल, विधानसभा स्पीकर- बॉलीवुड सितारे भी करेंगे चर्चा