किदवई नगर में निःशुल्क भोजन वितरण:578वीं श्याम रसोई में 100 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद


कानपुर के किदवई नगर में श्री श्याम जी सेवा समिति कानपुर के तत्वावधान में बुधवार को 578वीं श्री श्याम रसोई का आयोजन किया गया। रामोतार चौधरी के सौजन्य से सुबह जरूरतमंदों के लिए कढ़ी-चावल का निःशुल्क वितरण किया गया। रसोई में करीब 100 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं व जरूरतमंदों को भोजन परोसा। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना है। समिति की ओर से लगातार श्याम रसोई के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना ही नर सेवा नारायण सेवा है। समिति आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी। रसोई में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *