![]()
झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने रविवार देर रात 3 सीओ के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें अन्य जनपदों से ट्रांसफर होकर आए 2 नए सीओ को तैनाती दी गई, जबकि लगभग एक महीने पहले मोठ सीओ बनाई गई असमा वकार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसएसपी ने साइबर क्राइम एवं मोठ सीओ असमा वकार को लाइन, यातायात एवं साइबर क्राइम सीओ बनाया गया है। वहीं, नवागत सीओ सुनील कुमार शर्मा को मोठ सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नवागत सीओ मुकेश कुमार को कार्यालय एवं अपराध सीओ बनाया गया है। बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने झांसी के मोठ सीओ, साइबर क्राइम सीओ और कार्यालय सीओ समेत अन्य सीओ के ट्रांसफर किए थे। झांसी में नए सीओ को लगाया गया था। अब एसएसपी ने अन्य जनपदों से आए सीओ को तैनाती दी है। साथ ही सीओ असमा वकार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
Source link
झांसी में 3 सीओ के तबादले:एसएसपी ने सुनील शर्मा को मोठ सीओ बनाया, असमा वकार को यातायात की जिम्मेदारी