![]()
झांसी में शनिवार को मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर बादली के साथ हवाएं चलती रहने के साथ एक या दो बार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन झमाझम बारिश के आसार
रविवार को झांसी में तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि बारिश का असर बना रहेगा। इसके बाद सोमवार से मौसम और सक्रिय होने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार से झांसी में लगातार तेज बारिश होने के आसार हैं। कई स्थानों पर बारिश कुछ देर रुकने के बाद दोबारा तेज हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक झांसी में झमाझम बारिश होने की आशंका है। इस दौरान लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगस्त में अब तक 129 एमएम बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना माना जाता है। ऐसे में झांसी में अगस्त के दौरान 23 से 25 दिन में करीब 250 से 300 मिलीमीटर तक बारिश होने की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार अभी तक 129 मिलीमीटर ही बारिश सकी है। आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने के साथ झांसी में बारिश का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है।
Source link
झांसी में बादल छाए, आज बारिश का यलो अलर्ट:30℃ टेम्परेचर के बीच चल रहीं सर्द हवाएं, सुहावना हुआ मौसम