![]()
झांसी में सोमवार को आर्मी के एक जवान ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अपनी राइफल को गर्दन में सटाकर टिगर दबा दिया। इससे बेजा उड़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना बबीना स्थित सैन्य क्षेत्र की है। ग्वालियर के रहने वाले थे मध्य प्रदेश के ग्वालियर की पीएचए कॉलोनी निवासी कोमल सिंह (49) पुत्र परमाल सिंह बबीना में डीएससी (सेना सुरक्षा कोर) शाखा में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती बबीना शाखा में थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को उनकी प्वांइट पर ड्यूटी थी। दोपहर को गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी में तैनात अन्य लोग वहां पहुंचे। वहां खून से लथपथ कोमल का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलने पर बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू भी पहुंच गए। तब तक कोमल की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि सैन्य कर्मी के सुसाइड की बात सामने आई है। सुसाइड की वजह पता नहीं चल सकी। कोमल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। शव देखकर उनको रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी अनीता समेत पुत्र प्रदीप एवं बेटी खुशबू हैं।
Source link
झांसी में आर्मी जवान ने गोली मारकर सुसाइड किया:ड्यूटी के दौरान राइफल गर्दन में सटाकर टिगर दबाया, कारण स्पष्ट नहीं हो पाया