अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था


अमेरिका के व्योमिंग में 28 साल के पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला किया गया। हमले में उनकी गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों पर चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। ड्राइवर ने अपनी पहचान सिर्फ सरनेम सिंह के रूप में बताई है। NPR के मुताबिक, हमला रविवार सुबह इंटरस्टेट-80 पर स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया के एक बाथरूम में हुआ। सिंह ने बताया कि वह पेंसिल्वेनिया जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए बाथरूम में पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। सिंह के मुताबिक, हमलावर ने उन पर लगातार चाकू से वार किए। वह किसी तरह बाथरूम से बाहर निकलने में कामयाब हुए, लेकिन बाहर गिर गए। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए फोन किया। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *