जेहादी न होते तो मैं राजनीति में न होता:कन्नौज में पूर्व भाजपा सांसद बोले- हम हिन्दू-मुस्लिम ठोक कर करते हैं; हम करेंगे


कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के पूर्व सांसद के वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहाकि जो लोग कहते हैं कि मैं हिन्दू-मुस्लिम करता हूं। उन्हें बता देना चाहता हूं कि अगर ये जेहादी कन्नौज में न होते तो मैं राजनीति में न होता। दरअसल ये वीडियो दो दिन पहले भाजपा के जिला कार्यालय का है। जहां एक मीटिंग के दौरान पूर्व सांसद सुब्रत पाठक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहाकि सूर्या की हत्या कोई जेहादी बकरीद पर कर देगा और लोग सोचें कि हम चुप रहें, तो ऐसा नहीं हो सकेगा। हम बोलेंगे तो लोग कहेंगे कि हम हिन्दू-मुस्लिम करते हैं। अरे हम हिन्दू-मुस्लिम ठोक कर करते हैं। हम करेंगे हिन्दू-मुस्लिम। आज यदि मैं राजनीति में हूं तो उसका कारण यही है। आज यदि कन्नौज में जेहादी न होते, ये कट्टरपंथी न होते तो आज मैं राजनीति में नहीं होता। मेरी राजनीति हिंदुत्व को लेकर है। जब मैं हिंदुत्व को जगाने की बात करता हूं, तो सभी जातियों को जागना होगा। हिंदुत्व कोई एक जाति से नहीं खड़ा होगा, उसके लिए सभी जातियों को एक साथ आना होगा। मैंने कभी जाति की राजनीति नहीं की। मैं जाति की राजनीति करना भी नहीं चाहता। मेरी नजरो में मेरी जाति वही है, जो भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी आगाह करते हुए कहाकि बीजेपी में जो लोग जाति की राजनीति करते हैं, वो लोग कुछ समय के लिए सफलता भले ही हासिल कर लें, लेकिन बीजेपी में ऐसे लोग कभी शीर्ष पर नहीं पहुंच सकते। बोले- अखिलेश बताएं दो साल में क्या किया कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए सुब्रत पाठक ने कहाकि जब मैं सांसद था, तब कन्नौज में मेरे काम की तुलना मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के काम से की जाती थी। अब अखिलेश यादव कन्नौज के सांसद हैं तो वह बताएं कि पिछले दो सालों में उन्होंने कन्नौज के लिए क्या काम किए और सदन में कन्नौज के विकास की आवाज कितने बार उठाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *