जिम ट्रेनर सूरज का 20 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम:बिहार से मां पहुंची गोंडा, पुलिस मोबाइल का लॉक तोड़ने में जुटी


गोंडा में जिम ट्रेनर सूरज पटेल ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और उनका आईफोन मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था। आज सूरज पटेल का पोस्टमार्टम लगभग 20 घंटे बाद शनिवार को किया जाएगा। परिजनों ने कल शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनकी मांग थी कि बिहार से आ रही सूरज की मां पहले अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर लें। मां के गोंडा पहुंचने के बाद अब डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। नगर कोतवाली पुलिस इस आत्महत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने सूरज पटेल का फोन जब्त किया है, लेकिन लॉक होने के कारण उसे खोला नहीं जा सका है। पुलिस लॉक तोड़ने का प्रयास कर रही है और इस काम में सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। घर वालों ने पुलिस को बताया कि सूरज शुक्रवार सुबह 4 बजे तक मोबाइल फोन चला रहा था। इसके बाद वह सो गया और दोपहर में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूरज पटेल की मां के बिहार से आने के कारण आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि परिजनों ने कल पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया था और मां के आने का इंतजार करने की मांग की थी। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि सूरज पटेल के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन का लॉक तोड़ने पर हो सकता है कुछ चीज उसके अंदर हो लेकिन परिवार से पूछताछ में किसी भी प्रकार की कोई भी बात नहीं बताई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *