जानकीपुरम और इंदिरानगर में दो लोगों ने लगाई फांसी:शादी वाले घर में ई-रिक्शा चालक फंदे से लटका, युवक ने संडे से लटककर दी जान


लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में भतीजी की शादी में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इंदिरानगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर जरारा इलाके में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्मपाल (24) के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था। परिवार में उसकी पत्नी नेहा है।
धर्मपाल के बड़े भाई नन्दकिशोर ने बताया घर में भतीजी ललिता की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को बारात आनी थी। रविवार को तेल पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर धर्मपाल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में वहां से चला गया।
रात में परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोमवार सुबह जब परिजन उठे और कमरे में पहुंचे तो देखा कि धर्मपाल ने पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली है। फंदे से लटका देख लोगों की चीख निकल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा
परिजनों ने बताया बुधवार को भतीजी ललिता की बारात बाराबंकी से आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं लेकिन इस घटना के बाद पूरे घर में सन्नाटा छा गया है। वही महमूदाबाद सीतापुर निवाड़ी अजय कुमार पत्नी और तीन बच्चों के इंदिरा नगर के जरहरा क्षेत्र में रहता था। सोमवार दिन रात हर जाने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही इंदिरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *