![]()
जयपुर के मोहल्ला सड़वा में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आलिया और 5 वर्षीय अयान के रूप में हुई है। दोनों बच्चे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली (हाफिजगंज) स्थित लाड़पुर उस्मानपुर के रहने वाले थे। रोजी-रोटी की तलाश में जयपुर गया था परिवार लाड़पुर उस्मानपुर निवासी लियाकत हुसैन अपने परिवार के साथ मजदूरी के सिलसिले में जयपुर गए थे। वह शहर के मोहल्ला सड़वा में किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनके किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर एक गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश और जलभराव के कारण अक्सर पानी भरा रहता था। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे दोनों बच्चे परिजनों ने बताया कि बुधवार को आलिया और अयान घर के बाहर खेलते-खेलते गड्ढे के पास चले गए और अचानक उसमें गिर गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों पानी से भरे गड्ढे में डूबे मिले। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों ने तुरंत दोनों बच्चों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की घोषणा के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का आरोप है कि गड्ढे में हमेशा पानी भरा रहने के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा के कोई इंतजाम या बैरिकेडिंग नहीं की थी। गांव में छाया मातम, आज पहुंचेंगे शव हादसे के बाद गांव लाड़पुर उस्मानपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार सुबह तक दोनों बच्चों के शव पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। खबर सुनते ही रिश्तेदार और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे हैं। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जयपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत:बरेली के रहने वाले थे बच्चे, मजदूरी करने जयपुर गया था परिवार