![]()
सुल्तानपुर जिले की इसौली विधानसभा सीट पर सपा विधायक ताहिर खान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 93% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद शकील अहमद हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद ओम प्रकाश पांडेय हैं। उन्हें 30% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर विकास शुक्ला हैं, विकास को 17% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर ममता पांडेय हैं, उन्हें 15% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद शकील अहमद हैं। इन्हें 80% लोगों ने पसंद किया है। गुफरान सैफी को 14% और मो. ताहिर खान को 6% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी को 60%लोगों ने पसंद किया है। जबकि अफसार अहमद को 27% लोगों ने पसंद किया है।
Source link
जनता ने विधायक ताहिर खान को पसंद नहीं किया:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार ओम प्रकाश पांडेय; बसपा से डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी