![]()
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने के दो छात्राओं ने यूपी टॉप कर जिले का नाम रोशन किया तो वही एक छात्र ने असफल होने पर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना इलाके के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र विकास, जो ढुलई कला इंटर कॉलेज का छात्र था, पिछले वर्ष फेल होने पर इस वर्ष भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुआ था। गुरुवार को रिजल्ट घोषित होने पर वह परीक्षा में असफल हो गया। परिणाम से आहत होकर देर शाम छात्र ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। छात्र की दादी जयंत्री ने बताया कि विकास पिछले वर्ष भी हाईस्कूल की परीक्षा में असफल हो गया था, जिससे वह पहले से ही मानसिक दबाव में था। इस बार भी फेल होने के बाद उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। घटना ने एक बार फिर परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और तनाव को उजागर कर दिया है।
Source link
छात्र ने हाईस्कूल में फेल होने पर खाया जहर:दूसरी बार असफल होने पर उठाया कदम, युवक हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती