![]()
हरदोई में बुधवार देर रात मौसम बदलने के दौरान छत से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र के बाण गांव में करीब 65 वर्षीय दिनेश चंद्र बाजपेई रात में घर की छत पर सो रहे थे। करीब 2 बजे अचानक तेज हवा चलने और बारिश का मौसम बनने पर वह छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दिनेश चंद्र बाजपेई बुधवार रात घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। बारिश होने के आसार देखकर वह छत से नीचे आने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। भतीजे निजी वाहन से CHC लेकर पहुंचे हादसे के बाद दिनेश चंद्र के भतीजे शुभम बाजपेई और शिवम बाजपेई उन्हें आनन-फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अविवाहित थे दिनेश चंद्र, गांव में पसरा मातम ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश चंद्र बाजपेई अविवाहित थे और परिवार के साथ रहते थे। अचानक हुए हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
छत से नीचे उतर रहे बुजुर्ग का पैर फिसला:अस्पताल ले जाते समय मौत, हरदोई में तेज हवा के कारण हादसा