बिजली कटौती के बीच होटल के जनरेटर में लगी आग:सीतापुर में बिजली गुल होने के कारण चल रहा था जनरेटर, दमकल ने पाया काबू


सीतापुर के जेल रोड मार्ग पर करीब 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बीच शनिवार रात करीब 9:30 बजे होटल जेपी इन के जनरेटर में अचानक आग लग गई। जनरेटर से धुआं और आग की लपटें निकलते देख होटल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जनरेटर में आग लगते ही मची अफरा-तफरी शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित होटल जेपी इन में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जनरेटर चलाया जा रहा था। इसी दौरान जनरेटर में अचानक हीटिंग हुई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटें निकलने लगीं। होटल कर्मचारियों ने तत्काल उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे होटल के अन्य हिस्सों तक आग फैलने से बच गई। संचालक बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग होटल संचालक पन्ना बंसल के मुताबिक, जेल रोड क्षेत्र में करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं आने के कारण होटल का काम जनरेटर के सहारे चलाया जा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर हुआ क्षतिग्रस्त हादसे में जनरेटर के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। आग पर समय रहते काबू पाए जाने से होटल के दूसरे हिस्सों में नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद होटल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *