चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मंगलागौरी का दर्शन:पुजारी बोले-14 मंगलवार दर्शन करने से दूर होती है बाधाएं, अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन


चैत्र नवरात्रि का आज आठवां दिन है। आज मां भगवती के आठवें स्वरूप यानी अष्टांग योग की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा की जाती है। देवी महागौरी की कृपा से धन-संपदा, सौंदर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महागौरी सृष्टि का आधार होने के साथ ही अक्षत सुहाग की प्रतीक हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने मां काली पर गंगाजल छिड़का था तो वह महागौरी हो गईं थीं। काशी में आज देवी मंगला गौरी और मां अन्नपूर्णा की पूजा होती है। देवी मंगला गौरी का मंदिर पंचगंगा घाट क्षेत्र में हैं। वहीं, माता अन्नपूर्णा का मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप है। दोनों ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देवी भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है। अब जानिए मंगला गौरी के दर्शन से क्या मिलता है फल अखंड सौभाग्य का फल देती हैं मंगला गौरी देवी मंगला गौरी मंदिर के महंत ने बताया कि मां महागौरी की पूजा के लिए ‘सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते…’ मंत्र का जाप करना चाहिए। देवी के इस स्वरूप की पूजा विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती है। जो लोग मंगल ग्रह से पीड़ित होते हैं या जिन लड़कियों का विवाह नहीं होता है, वह सावन के महीने से 14 मंगलवार तक मां मंगला गौरी का दर्शन-पूजन करें। अन्न का दान करें और शाम को एक दीपक जरूर जलाएं मां मंगला गौरी समस्त बाधाएं दूर कर देती हैं देवी को अक्षत, सिंदूर, पीले या लाल रंग का फूल, चुनरी और नारियल अर्पित करना चाहिए। मां अन्नपूर्णा देती है अन्न-धन और वैभव का देती हैं आशीर्वाद मां अन्नपूर्णा को देवी पार्वती का ही अन्नदान करने वाला स्वरूप माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय धरती पर भयंकर अकाल पड़ा था। जब अन्न और जल का संकट गहराया, तो भगवान शिव ने समाधान के लिए गहन ध्यान किया और मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी। उस समय देवी ने स्वयं प्रकट होकर भगवान शिव को अन्न दान दिया और यह वचन दिया कि काशी में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। इस ऐतिहासिक घटना के बाद से काशी में मां अन्नपूर्णा का महत्व और भी बढ़ गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *