चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:हाथरस के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था


हाथरस में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, जबकि इस दौरान बरसात भी हुई। शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर, किला गेट स्थित पथवारी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर और सासनी के पास स्थित कंकाली मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक किया। देवी मां के भव्य श्रृंगार किए गए और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर माता के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में की गई विशेष सजावट… कई श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान व्रत भी रख रहे हैं। घरों में भी कलश स्थापना कर मां की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था, और उनके बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *