चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:कोलकाता से आते समय इंजन में खराबी आई; 224 लोग सवार थे


चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई। कोलकाता से चेन्नई आ रही फ्लाइट 6E-723 में कुल 224 लोग सवार थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, पायलट ने लैंडिंग की तैयारी के दौरान इंजन फेल होने की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। फ्लाइट को रात करीब 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन इंजन में खराबी के बाद पायलट ने तुरंत ATC को अलर्ट किया। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव कर दिया गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमान ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद, 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *