चिलुआताल पर बने पिकनिक स्पॉट का CM आज लोकार्पण करेंगे:कभी बदहाल था; रामगढ़ताल की तर्ज पर संवारा गया; 20.39 करोड़ हुए खर्च


गोरखपुर शहर के उत्तरी छोर पर भी लोगों को एक उच्च स्तरीय पिकनिक स्पॉट मिलने जा रहा है। कभी बदहाल रहे चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित कर सुंदर बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम 4 बजे से इस सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। यहां पर्यटकों के आने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शहर के उत्तर दिशा में रहने वाले लोगों को भी अब पर्यटन स्थल ढूंढते रामगढ़ताल नहीं आना पड़ेगा। उनके घर के पास चिलुआताल के किनारे ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। लोगों की आवाजाही बढ़ने पर यहां भी खाने-पीने की दुकानें खुलेंगी। पर्यटन विभाग की ओर से 20 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च कर इस ताल के किनारे पिकनिक स्पॉट विकसित किया गया है। शहर के दक्षिणी छोर पर है रामगढ़ताल
महानगर के दक्षिणी छोर पर स्थित रामगढ़ताल, पूर्वी उत्तर प्रदेश का लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। अब उत्तरी छोर पर भी रामगढ़ताल सा ही नजारा चिलुआताल घाट पर दिख रहा है। सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद से ही लोग यहां आकर आनंदित हो रहे हैं। विकसित चिलुआताल घाट को औपचारिक रूप से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। चिलुआताल भी रामगढ़ताल की तरह दशकों से उपेक्षित पड़ा रहा। योगी सरकार ने पहले रामगढ़ताल का कायाकल्प कर उसे वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया तो अब उसी तर्ज पर चिलुआताल को भी संवारा गया है। रामगढ़ताल की ही तरह चिलुआताल आगामी दिनों में मनोरंजन के साथ रोजगार का केंद्र बनेगा। इसके लिए 7 दुकानें (कियोस्क) भी बनाए गए हैं। चिलुआताल घाट पर एक तरफ लोग मनोरंजन करेंगे तो वहीं दुकानों पर जायके का आनंद भी ले सकेंगे। चिलुआताल में लोगों को बोटिंग करने की भी सुविधा मिलेगी। चिलुआताल में हुए हैं ये कार्य

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *