![]()
चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम 6 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे बालिका खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक 14 वर्षीय किशोर उसे जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंची, जहां तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। आरोपी किशोर को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, बालिका की हालत फिलहाल स्थिर है।
Source link
चित्रकूट में 6 साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोप:पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, 14 साल का आरोपी गिरफ्तार