चित्रकूट में 12वीं की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया:सहपाठी पर धमकाकर कई बार दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया


चित्रकूट के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसके सहपाठी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली कर्वी पुलिस ने आरोपी सहपाठी दीपक साहू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार 12 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी दीपक साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकियों के कारण वह लंबे समय तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी। छात्रा के गर्भवती होने और तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रसव के बाद खुला पूरा मामला जिला अस्पताल में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली कर्वी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित छात्रा दोनों एक ही इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ते थे। छात्रा के नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक साहू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जुटा रही साक्ष्य, आगे की कार्रवाई जारी आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा की सुरक्षा और उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं संबंधित विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *