चरुईडीह गांव में 15 दिन से बिजली गुल:ग्रामीणों में आक्रोश, मऊ में बिजली विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन


मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित चरुईडीह गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसको लेकर शनिवार सुबह 8 बजे प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति बहाल की मांग की साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे बिजली के पोल और तारों में करंट नहीं आ रहा है, जिसके कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर, पंखे और अन्य घरेलू विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की हैं। हालांकि, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों ने “आज बन जाएगा, कल बन जाएगा” कहकर मामले को टाल दिया, लेकिन अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। लगातार हो रही इस परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक गांव की बिजली बहाल नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण तहसील पहुंचकर बिजली विभाग का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर चरुईडीह गांव की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *