![]()
दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सांकेतिक नाटक को लेकर यूपी में बवाल बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुआ। वाराणसी में पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास की शिकायत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज की गई है। लखनऊ में ‘सनातन रक्षा संगठन’ ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने लोगों पर चप्पलें बरसाईं। संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। मथुरा में साधु-संतों ने पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। बता दें कि शुक्रवार को संसद के बाहर पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे थे। इसमें राहुल गांधी ने चंदा डाला था। इसके बाद ‘चोरी पकड़े जाने’ का नाटक करते हुए अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई कर दी थी। संत समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। लखनऊ में प्रदर्शन की तस्वीरें- ‘पप्पू का अंतिम समय आ गया’ लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने कहा- पप्पू यादव जैसे लोग कभी सनातन के थे ही नहीं। जो सनातनी बंधु पप्पू यादव का सिर लेकर आएगा, उसे 51 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कल जिस तरह से भगवा कपड़े पहनकर पप्पू यादव ने संसद परिसर में सनातन का अपमान किया है, इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा पूरा समाज नाराज है। उन्हें चेतावनी देते हुए कहना चाहता हूं कि तुम्हारे पापों का अंत हो गया है। सजा का समय आ गया। ‘विपक्षी नेता पाप में शामिल’ अनुरोध राय ने कहा- विपक्ष के नेता खासकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी पूरी तरीके से सनातन विरोधी हैं। इन लोगों ने भी वही पाप किया है, जो पप्पू यादव ने किया। सभी बराबर के हिस्सेदार रहे। इसीलिए हम लोग इनका भी खुलकर विरोध करते हैं। अगर इन लोगों ने माफी नहीं मांगी तो सनातन रक्षा संगठन जुबान खींचकर खूंटे से बांध देगा। ‘भगवान राम का भी अपमान किया’ संगठन के सदस्य शैलेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा- पप्पू यादव ने जो नौटंकी की है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वो जहां नजर आएगा, उसे गंजा कर चप्पल से पीटा जाएगा। कल जो कुछ भी हुआ, वह भगवान राम का अपमान है। वहां पर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि राम मंदिर में सभी लोग चोर हैं। विपक्ष के नेता गंदी राजनीति कर रहा है। अब संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए- यूपी के संत चढ़ावा चोरी के नाटक पर भड़के भाजपा बोली- ड्रामा कर रहे, असली मंशा सबके सामने ———————- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में पप्पू यादव की तस्वीर को चप्पल मारी : विश्व हिंदू रक्षा परिषद का सांसद के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- पैगंबर के खिलाफ बोलकर देख ले लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद की तस्वीर को चप्पल मारी। सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया। मांग रखी कि पप्पू यादव पर रासुका लगाकर जेल भिजवाया जाए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और पदाधिकारी आक्रोश मार्च निकालने वाले थे। गोमतीनगर कार्यालय से पप्पू यादव का पुतला लेकर विधानसभा के सामने दहन करने के लिए निकले। लेकिन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर रोक लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
Source link
चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR:लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे