- Hindi News
- National
- Monsoon Return Rajasthan MP | Heavy Rain Alert 9 States Uttarakhand Bridge
नई दिल्ली59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। वहीं, लखीमपुर में शारदा नदी का कटान तेज होने से 24 घंटे में 7 मकान नदी में समा गए हैं।
बिहार में 15 जिलों के 575 पंचायतों में करीब 49.67 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बने रहे सिस्टम से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजस्थान के पाली में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग जयपुर ने राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

गुजरात के ऊना जिले में चार घंटे में 8 इंच से अधिक बारिश हुई, जिससे 200 से अधिक घरों में पानी भर गया।

बिहार में भोजपुर के ज्वइनिया गांव में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री बांटी।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के दोबाट में अचानक भूस्खलन हो गया। एक शख्स ने पहाड़ी की हलचल भांप ली थी। उसने समय रहते दूसरे चालकों को सतर्क कर दिया, जिससे जनहानि टल गई।

यूपी के सहारनपुर में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास नदी में बाढ़ आ गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया था।


