![]()
बहराइच में बुधवार दोपहर 12 बजे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। रूपईडीहा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को 1.290 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए है। चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर रूपईडीहा चेकपोस्ट पर जांच चल रही थी। इसी दौरान महिला को पकड़ा गया। उसकी पहचान नेपाल के रुकुम जिले की मनिषा बूढ़ा थोकी (38) पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा के रूप में हुई। अफीम के साथ मोबाइल और नकदी बरामद तलाशी के दौरान महिला के पास से 1.290 किलो अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 220 रुपए भारतीय मुद्रा और 420 रुपए नेपाली मुद्रा भी मिली। NDPS एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने महिला के खिलाफ रूपईडीहा थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में हुई।
Source link
नेपाली महिला 1.290 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपए, मोबाइल और नकदी भी मिली