![]()
ग्रेटर नोएडा जोन में अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 2387 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 180 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 17 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में अवैध शराब की तस्करी में शामिल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी शिकंजा
इसके अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 180 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
Source link
ग्रेटर नोएडा में 17 शराब तस्कर गिरफ्तार:2387 लीटर अवैध शराब बरामद, 180 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई