ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर लगी आग:लपटों से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला


ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित स्टेंजा लिविंग हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर मंगलवार शाम आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह आग हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर स्थित एक कमरे की बालकनी में लगी थी। बताया जा रहा है कि बालकनी में कुछ सामान पड़ा था, जिसमें अचानक आग लग गई। इस फ्लोर पर हॉस्टल के कुछ कर्मचारी रहते हैं। आग तेजी से फैली, जिससे हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, हॉस्टल कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। हॉस्टल में विभिन्न कॉलेजों के छात्र और कर्मचारी रहते हैं। ऊपरी मंजिलों पर अधिकतर कर्मचारी ही निवास करते हैं। इस घटना में किसी के हताहत न होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं मंजिल की बालकनी में लगी आग को हॉस्टल के लोगों ने खुद ही बुझा लिया था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *