ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, VIDEO:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, चालक बाल-बाल बचा


ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार रात बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब चार फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि कार तिलपता गोल चक्कर से दादरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के लिए कार चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिर गई। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई है। चालक की ओर से पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *