ग्रेटर नोएडा में ट्रक हादसे में चालक की मौत:सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक बिजली पोल तोड़ नाले में गिरा


ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सरिया लदा एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकराकर नाले में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराया और फिर नाले में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक फंस गया था। सूचना मिलने पर बादलपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के बाद गैस कटर और क्रेन की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक की पहचान बुलंदशहर के चांदपुर निवासी आमिर (28) पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बादलपुर पुलिस ने बताया कि ट्रक दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *