![]()
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 स्थित एक जिम में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस घटना में जिम में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आग बुझाने के दौरान जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार घायल हो गए। शीशा तोड़ने के दौरान उनके हाथ में चोट आई है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर एक में ऐस सिटी के पास द फिटनेस जिम में हुई। आग लगने के बाद जिम में भारी धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों ने क्रेन की मदद से ऊपर पहुंचकर जिम के शीशे तोड़े ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग पर काबू पाया जा सके। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग महावीर प्लाजा की दूसरी मंजिल पर स्थित डब्ल्यूटीएफ फिटनेस जिम में लगी थी। दमकल टीम ने तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। दीवार तोड़कर अंदर पानी डाला गया और अंदर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शीशे तोड़ने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
Source link
ग्रेटर नोएडा में जिम में लगी आग:पांच लोग सुरक्षित निकाले गए, फायर ब्रिगेड का अधिकारी घायल