ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरी कार:पाइपलाइन के लिए खोदी गई थी,ड्राइवर सुरक्षित


ग्रेटर नोएडा में एक कार गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित बच गया। घटना शनिवार रात सेक्टर अल्फा-1 स्थित रेलवे विहार की है। पुलिस के अनुसार, प्रमोद अपनी कार से रेलवे विहार की ओर जा रहे थे। रात के समय सड़क पर बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के खुला पड़ा गड्ढा दिखाई नहीं दिया और उनकी कार सीधे उसमें जा गिरी। रविवार सुबह क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। कई दिनों से खुला पड़ा था गड्ढा स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कई दिनों से गड्ढा खुला पड़ा था। वहां न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। इससे रात के समय हादसे का खतरा बना हुआ था। प्राधिकरण की लापरवाही का आरोप एक्टिव सिटिजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जगह-जगह खुले गड्ढे लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगा दिए जाते तो यह हादसा नहीं होता। उनका आरोप है कि जल विभाग, तकनीकी विभाग और ठेकेदार एजेंसी ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई। जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और एक्टिव सिटिजन टीम ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शहर में जहां भी खुदाई का काम चल रहा है, वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने और खुले गड्ढों को जल्द भरने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *