कानपुर में सूने घर से 70 हजार नकद-जेवर चोरी:चोर 5 बकरियां भी खोल ले गए, छठी में गया था परिवार


कानपुर के घाटमपुर के परास गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट और अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए की नकदी, लाखों रुपए के जेवरात और घर के बाहर बंधी पांच बकरियां चोरी कर ले गए। परास गांव निवासी मोहम्मद शहीद गुरुवार को परिवार के साथ बेटी की छठी के कार्यक्रम में शामिल होने औरैया गए थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान गांव में ही थी। रात में वह भी चाचा के घर सोने चली गई। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी से नकदी और जेवरात निकाल लिए। इसके बाद घर के बाहर बंधी पांच बकरियों को भी खोलकर ले गए। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे और घर का सामान बिखरा देखा तो परिवार को जानकारी दी। सूचना पर परिवार के लोग घर पहुंचे और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *