![]()
शासन की ओर से किए गए एसडीएम के तबादले में गोरखपुर से 9 एसडीएम गैर जनपद भेजे गए हैं। इस जिले में एक साथ 6 तहसीलों में एसडीएम के पद खाली हो गए हैं, जल्द ही यहां नई तैनाती की जाएगी। 5 अधिकारी जिले को मिले हैं। उनके आने के बाद तहसीलों पर पोस्टिंग को लेकर निर्णय लिया जाएगाा। सभी अधिकारियों को रिलीव होने में एक-दो दिन में रिलीव हो जाएंगे। जिले में लगभग 4 साल पूरा कर चुके अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। जानिए गोरखपुर से किसका स्थानांतरण हुआ गोरखपुर सदर तहसील के एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता को सीतापुर भेजा गया है। इसी तरह गोला के एसडीएम अमित कुमार जायसवाल को इटावा, चौरी चौरा के एसडीएम कुंवर सचिन सिंह को मऊ, सिद्धार्थ पाठक को फिरोजाबाद, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत वर्मा को बिजनौर, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजू कुमार को मेरठ, बांसगांव के एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह प्रथम को मैनपुरी, सहजनवा के एसडीएम केशरी नंदन तिवारी को कन्नौज, खजनी के एसडीएम राजेश प्रताप सिंह को लखीमपुर खीरी स्थानांतरित किया गया है। ये अधिकारी गोरखपुर आए अलग-अलग जिलों से गोरखपुर में पांच अधिकारी भेजे गए हैं। शामली से विनय प्रताप सिंह भदौरिया का स्थानांतरण गोरखपुर किया गया है। इसी तरह प्रयागराज से प्रेम नारायण को, बांदा से नमन मेहता को, ललितपुर से मनीष कुमार को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। उत्तर प्रदेश आवस एवं विकास परिषद लखनऊ में सहायक आयुक्त रहे अभिषेक कुमार शुक्ल को भी गोरखपुर भेजा गया है। प्रशासन के सामने चुनौती एक साथ 7 में से 6 तहसीलों के खाली हो जाने से प्रशासन के सामने भी चुनौती है। काफी सोच-विचार के बाद तहसीलों में नए लोगों को तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण यहां अधिकारियों के सामने एक चुनौती भी रहती है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी तैनाती दी जाएगी। इसीलिए फिलहाल तहसीलों में एसडीएम के पद पर तैनात अधिकारियों को रिलीव करने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जाएगी। गोरखपुर में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें आरओ बनने के लिए ही 9 एसडीएम की जरूरत होती है।
Source link
गोरखपुर में 9 एसडीएम गैर जनपद गए:6 तहसीलों में एक साथ बदलाव; 5 नए अधिकारी जिले को मिले