![]()
झांसी में 24.90 लाख रुपए की डकैती में पुलिस ने दो सिपाहियों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
झांसी में 24.90 लाख रुपए की डकैती का पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे खुलासा कर दिया। ये वारदात 3 सिपाहियों समेत 8 बदमाशों ने की थी। मुख्य आरोपी सूर्यांश यादव ऑनलाइन सट्टा में 24.90 लाख रुपए हार गया था। जब पेमेंट देने की बारी आई तो उसने डकैती की योजना बन
.
इसके लिए बदमाशों और सिपाहियों को हायर किया। 9 जुलाई को मुंशी किशन दिलीप भाई पांचाल को घर बुलाकर पेमेंट दी। जैसे ही मुंशी और उसका साथी पेमेंट लेकर घर से निकले तो बदमाश उनके पीछे लग गए। मिनर्वा चौराहे पर स्कूटी रोकी और दोनों को क्रेटा कार में डालकर ले गए।
रास्ते में पैसों से भरा बैग छीन लिया और दोनों काे कार से उतारकर भाग गए। घटना के दौरान सिपाही वर्दी में थे, ताकि लोगों को लगे कि लूट-डकैती नहीं, बल्कि पुलिस की रेड पड़ी है।
पुलिस ने सूर्यांश यादव, दो सिपाही समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डकैती के 24.50 लाख रुपए, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार हुई है। अभी सट्टा खिलाने वाले दो भाई, एक सिपाही समेत 4 आरोपी फरार हैं।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।