![]()
गोरखपुर में मिलावटखोरी के विरोध में अभियान जारी है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारकर 4.77 क्विंटल साबुत काली मिर्च सीज कर दिया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.4 लाख है। इस काली मिर्च में हानिकारक रंग मिलाने की आशंका है। सैंपल लेकिर विभाग ने जांच के लिए भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को यह जानकारी मिली थी कि तिवारीपुर क्षेत्र में कुछ लोग मिलावट का धंधा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर नाले के पास स्थित गोदाम पहुंची थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमर राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्र, नागेंद्र एवं नरेंद्र गोदाम की औचक जांच के लिए पहुंचे। वहां साबुत काली मिर्च रखी थी। मौके पर प्रतिष्ठान के विक्रेता नीरज कुमार मद्धेशिया पुत्र दानी प्रसाद उपस्थित मिले। उनसे जब लाइसेंस मांगा गया तो वह परिसर का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्राथमिक जांच में इस आशंका को बल मिला है कि वहां मौजूद काली मिर्च में हानिकारक रंग मिलाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए काली मिर्च का एक नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर गोदाम परिसर की औचक जांच की गई। जिसमें लगभग 4 क्चिंटन 77 किलो काली मिर्च बरामद किया गया। इसे सीज कर दिया गया हे।
आटा, मैदा के नमूने लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में आटा, मैदा और अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न तहसीलों में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न फ्लोर मिलों और उद्योगों का निरीक्षण कर जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान सेठी फ्लोर मिल से आटे का एक नमूना, सुयश इंडस्ट्रीज से मैदे का एक नमूना तथा कैंपियरगंज स्थित जेपी इंडस्ट्रीज से आटे के दो नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
Source link
गोरखपुर में 4.77 क्विंटल काली मिर्च सीज:बिना लाइसेंस के हो रहा था कारोबार; हानिकारक रंग मिलाने की आशंका