गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का प्रदर्शन:'खून चुसवा मीटर वापस लो' के लगाए नारे, घेरा मुख्य अभियंता ऑफिस


गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर शनिवार को मोहद्दीपुर उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी की। हाथ में बैनर पोस्टर लिए इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर पहुंचकर ‘खून चूसवा मीटर वापस लो’ नारे लगाने लगे। इसके साथ ही पावर कॉरपोरेशन और एस के शर्मा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सपा नेता काजल निषाद ने कहा कि- हम लोगों ने 25 मार्च को भी जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सरकर ने तो इसका नाम स्मार्ट मीटर रखा गया है, लेकिन स्मार्ट है नहीं ये। इसको समाजवादी पार्टी खून चुसवा मीटर नाम दी है। गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता परेशान हैं। 2.5 लाख तो सिर्फ गोरखपुर में परेशान हैं। पावर कॉरपोरेशन और बिजली विभाग की मिलीभगत का परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज हम लोगों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है। ये सरकार तानाशाही वाली सरकार है इसलिए समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को जनता के लिए लड़ना पड़ता है। अगर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन काजल निषाद ने कहा कि इसके बाद अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सपा गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। गोरखपुर की राजनीति में आप फिर से सक्रिय हैं। किस सीट से चुनाव लड़ना है? इसपर उन्होंने कहा कि- देखिए मैं हमेशा सक्रिय रहती हूँ। जनता के बीच उनके सवालों को लेकर उठाती रहती हूं। और रही बात चुनाव लड़ने की तो ये सारे फैसले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करते हैं उनका जो फैसला होगा हम सभी मानेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *