![]()
गोरखपुर में शुक्रवार को पांच घंटे बिजली ठप रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम कई इलाकों में हो रहा है। जिसकी वजह से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संबधित इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि 10 बजे से पहले लाइट से जुड़ें सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि किसी तरह की समस्या न हो। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इन फीडरों पर बाधित होगी आपूर्ति
विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी हनुमंत नगर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी मोती पोखरा , फेस तीन, बशारतपुर फीडर,विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के 11 केवी नीनाथापा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर न्यू के 11केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर,विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11केवी सूबा बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से 03.00 बजे तक बाधित रहेगी।
Source link
गोरखपुर में सुबह 10 से 3 बजे तक कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाके प्रभावित होंगे