![]()
गोरखपुर में कमर और जोड़ो में दर्ज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर रोज 60 परसेंट के करीब मरीज इस समस्या के पहुंच रहे हैं। ऑर्थो ओपीडी के डॉक्टर राकेश का कहना है कि पहले यह दिक्कत ज्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती थी, अब युवाओं को भी हो रही है। वहीं पुलिस और आर्मी भर्ती जैसी तैयारियों के लिए रनिंग करने वाले युवाओं में भी घुटनों, एड़ियों और अन्य हड्डियों में दर्द की समस्या आम हो गई है। हर रोज 15 से 20 मरीज इस समस्या के ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि यह दिक्कतें बदलती लाइफसटाइल और खान- पान का से हो रही हैं। अपनी रोज की रूटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेने से इस समस्या से बचा जा सकता है।
OPD में रोज 250 से ऊपर मरीज पहुंच रहें
डॉ. राकेश ने बताया कि हर रोज ऑर्थो OPD में लगभग 250 के करीब अलग- अलग समस्याओं के पहुंच रहे हैं। इनमें से 120 के करीब सिर्फ कमर दर्द की समस्या वाले होते हैं। इसमें महिला-पुरुष, ओल्ड एज के साथ यंग एज के मरीज शामिल हैं। यह दिक्कत बदलती लाइफस्टाइल और खान पान में लापरवाही की वजह से होती है। साथ ही एक ही अवस्था में ज्यादा समय रहने, चाहें ज्यादा देर बैठने या ज्यादा देर खड़े रहने की वजह से भी यह समस्या शुरू हो जाती है। खाने में नहीं लेते भरपूर न्यूट्रिशन
इसके अलावा डाइट में भरपूर न्यूट्रिशन न लेने की वजह से भी यह समस्या तेजी से हो रही है। आज कल ज्यादातर लोग सिर्फ पेट भरने या टेस्ट के हिसाब से खाना खाते हैं। वे भूल जाते है कि शरीर को चलाने के लिए पोषण से भरपूर भोजन होना चाहिए। इसका सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर पड़ता है। शुरुआत में ज्यादा पता नहीं चलता लेकिन जैसे-जैसे उम्र या वजन बढ़ता है, हड्डियां कमजोर होती जाती हैं। जो आगे चलकर भारी समस्या का कारण बनती हैं। कमर दर्द से कैसे बचें
डॉक्टर का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान दे दिया जाए और छोटी- छोटी आदतें बदल ली जाए तो ऐसी दिक्कत से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कमर दर्द की समस्या बढ़ने पर झुकना नहीं चाहिए। न ज्यादा देर खड़े रहें और न ही बहुत देर बैठे। इसके अलावा डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई इलाज करें। अपने मन से कोई भी दवा या एक्सरसाइज न करें। डॉक्टर के बताएं गए डाइट को फॉलो करें। घुटनों में दर्द के मरीज भी बढ़ें
डॉक्टर के अनुसार कमर दर्द के अलावा घुटने में दर्द की समस्या के मरीज भी ज्यादा आते हैं। यह समस्या ज्यादातर 45 से 50 साल के ऊपर के लोगों में देखी जा रही है। धीरे- धीरे बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर का पूरा भार घुटनों पर पड़ने से समस्या बढ़ जाती है। उनका कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ हाथ पैर के एक्सरसाइज बढ़ा देनी चाहिए। साथ ही कोशिश करना चाहिए कि पैर मोड़ कर ज्यादा देर तक न बैठें। पैरों पर बैठ कर कोई काम न करें। साथ ही डॉक्टर से सलाह लेकर गरम पट्टी और अन्य इलाज करें। प्रोटीन,कैल्शियम की कमी से रनिंग में होती दिक्कत
डॉक्टर का कहना है कि पुलिस और आर्मी भर्ती जैसे परीक्षाओं के लिए रनिंग की तैयारी करने वाले युवकों में इन दिनों घुटनों और एड़ियों में दर्द की समस्या बढ़ गई है। हर रोज करीब 15 से 20 पेशेंट इस परेशानी के पहुंचते हैं। सबकी उम्र 17 से 26 के बीच रहती है। ज्यादातर लड़के बिना किसी प्रीकॉशंस के रनिंग शुरू कर देते हैं। उसके पहले या बाद में प्रॉपर प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य न्यूट्रिशन नहीं लेते। जिसकी वजह से दर्द शुरू हो जाता है। युवा इसे सामान्य समझकर नजर अंदाज कर देते हैं लेकिन आगे चल कर जब बड़ी परेशानी बन जाती है। उन्होंने सलाह दी कि रनिंग शुरू करने से पहले अपने डाइट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर समस्या बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उनके बताएं हुए रूटीन और डाइट को फॉलो करने से जल्द ही यह बीमारी ठीक हो जाएगी। युवाओं में बढ़ती समस्या चिंता का विषय है। हड्डियों के दर्द से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें किन चीजों से बचें
प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड कार्ब्स (जैसे सफेद ब्रेड और मैदा) और नमक, चीनी का अधिक सेवन से बचें। नमक में सोडियम होता है और शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा हड्डियों को कमजोर करती हैं।
Source link
गोरखपुर में युवाओं का कमर दे रहा जवाब:रनिंग से घुटनों में दर्द बढ़ी, डॉक्टर बोले- बदलती लाइफस्टाइल से हड्डियां कमजोर हो रही