![]()
गोरखपुर में बकरीद के नमाज को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 28 मई को शहर के अलग- अलग इलाकों में डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। व्यवस्था सुबह 6 बजे से शुरू होकर नमाज समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान निर्धारित रास्तों पर भारी और छोटे गाड़ियों के आवागमन पर रोक रहेगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
SP ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नमाज के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डायवर्जन वाले रास्तों पर किसी भी तरह के गाड़ियों को एंट्री नहीं दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। SP ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी को परेशानी न हो। इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
– जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर नमाज शुरू होने से समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ से रायगंज होते हुए जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेंगे।
– बरफखाना की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर की ओर आने से प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त वाहन लालडिग्गी बंधा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
– अलीनगर चौराहा से हजारीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन नमाज समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे ।
– टीपी नगर चौराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर, घंटाघर और घोष कंपनी की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– तरंग ओवर ब्रिज, गंगेज चौराहा से अलीनगर चौराहा की तरफ आने वाले व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश भी उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा।
Source link
गोरखपुर में बकरीद पर रूट डायवर्जन:सुबह 6 बजे से लागू, जानिए किन जगहों पर प्रतिबंधित रहेंगी गाड़ियां