गोरखपुर में पूर्व पार्षद और उसके बेटे पर FIR:एक सप्ताह में पड़ोसी को घर में घुसकर जान से मारने की दी थी धमकी


गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में पूर्व पार्षद और उसके बेटे पर धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पड़ोसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पूरे परिवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके आधार पर गोरखनाथ पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जानिए पूरा मामला गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर जब्ती टोला निवासी अरविंद शर्मा ने तहरीर देकर रविवार शाम एफआईआर कराई है। अरविंद का आरोप है कि रविवार को रात 9 बजे के करीब हमारे बड़े भाई आकाश शर्मा घर के सामने खड़े थे। तभी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी का बेटा रजत चौधरी आया। मेरे बड़े भाई को गालियां देने लगा। तभी पूर्व पार्षद भी वहां आए। पूर्व पार्षद ने बेटे से कहा कि अभी मत मारो। एक सप्ताह बाद घर में घुसकर पूरे परिवार को मारा जाएगा। अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी यह लोग मेरे घर पर मारपीट करने आ चुके हैं। जिसकी सूचना पुलिस अधिकारी को दी थी। पूर्व पार्षद और उनका बेटा बहुत ही मनबढ़ किस्म के हैं। आरोप लगाया कि इनका आपराधिक इतिहास भी है। मेरे परिवार के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो, इसकी सारी जिम्मेदारी पूर्व पार्षद और उनके बेटे की होगी। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस समय सपा की राजनीति कर रहे हैं। गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *