![]()
गोरखपुर में एक युवक ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को बच्चे के ऊपर भौंकने से मना किया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पड़ोसी भड़क उठा और युवक पर हमला कर दिया। घर के सामने ही पटक कर मारने लगा। इस दौरान उसका कुत्ता भी काट रहा था। बचाव में आई पत्नी को भी पीटा गया। शोर मचाने कुछ लोग इकट्ठा हुए और उन्हें किसी तरह बचाया। घटना 15 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने इस मामले में रविवार को रामगढ़ ताल थाने में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला….
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के सेंदुली, बेंदुली गांव के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल में एक महिला बबिता अपने बेटे आर्यन और बेटी के साथ रहती है। उसके पास एक देशी पालतू कुत्ता है। जो अक्सर छोटे- छोटे बच्चों को देखकर भौंकता है। उन्होंने बताया कि वह कुत्ता मेरे बच्चों को भी दौड़ाता है। कई बार बच्चों को काट भी लिया है। इस वजह से दहशत बनी रहती है। इस बात के लिए टोकने पर आरोपी लड़ाई कर लेते हैं। कुत्ते को सरेआम सड़क पर लेकर घूमने निकल जाते हैं। कई बार खुला भी छोड़ देते हैं। घर की तरफ से गुरजने पर बच्चों पर भौंका कुत्ता
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 7 बजे मेरे बच्चे उनके घर से सामने से निकल रहे थे। तभी कुत्ता भौंकना शुरू कर दिया। जिससे मेरे बच्चे डरने लगे। मैंने बचाव के लिए पास में पड़ा एक छोटा-सा ईंट कुत्ते की ओर फेंका ताकि वो भौंकना बंद कर दे। बाल खींचकर जमीन पर गिराया- आरोप
इतने में बबिता का बेटा आर्यन आ गया और अचानक मुझपर अटैक कर दिया, तेज धक्का दिया। आरोप है कि इस अटैक शैलेन्द्र गिर गए और उनके आंखों के आगे अंधेरा छा गया। आर्यन उन्हें लात- घूंसे और लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान उसका कुत्ता भी कई जगह काट लिया। शैलेन्द्र ने बताया कि बचाव के लिए आई उनकी पत्नी को भी बबिता ने बाल पकड़ नीचे गिरा दिया और जमकर पिटाई की। यह सब देखकर उनके बच्चे रो रहे थे। बचाओ- बचाओ चिलाने पर कुछ लोग वहां जुटे और किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आर्यन गड़ासा लेकर उनकी तरफ दौड़ा। तब किसी तरह भागकर वे अपना जान बचा पाए। हमले में दोनों पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। दो के खिलाफ FIR दर्ज
रामगढ़ ताल थाना प्रभारी श्यामानंद राय ने बताया कि रविवार को इस मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Source link
गोरखपुर में पड़ोसी ने कुत्ते से कटवाया:दौड़ा- दौड़ा कर पीटा, भौंकने से मना किया था युवक