गोरखपुर में धूम मचाएंगी इंडोनेशिया की जलपरियां:10 मई से शुरू होगा शो, डिजनी लैंड मेले में 'फिशवी झूला' देगा खूब मजा


गोरखपुर के टाउन हाल स्थित कहचरी क्लब में ड्रीम सिटी मेला और डिजनी लैंड की शुरुआत हो गई है। इस मेले में सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र जलपरी शो रहने वाला है। पब्लिक के इंटरटेनमेंट के लिए इंडोनेशिया से जलपरियां बुलाई जाएंगी। जो पानी के अंदर अठखेलियां करके अपना जलवा बिखेरेंगी। इस शो के लिए सेटअप तैयार किया जा रहा है। 90 परसेंट काम पूरा हो गया है। 10 मई तक आम लोगों के लिए शो शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। डिजनी लैंड के ओनर पप्पू सिंह पहलवान ने बताया कि जलपरी शो का टिकट 100 रुपए होगा। शाम 5 बजे कई शिफ्ट में इसे शुरू किया जाएगा जो देर रात तक चलेगा। वीजा-पासपोर्ट के माध्यम से भारत आएंगी जलपरियां
पप्पू सिंह ने बताया कि ये जलपरियां कोई आम लड़कियां नहीं होंगी। इन्हें खास इंडोनेशिया से बुलाया जा रहा है। जो वीजा और पासपोर्ट के माध्यम से भारत आएंगी। उसके बाद गोरखपुर पहुंच कर लोगों का मनोरंजन करेंगी। एक साथ दो जलपरियों का करेंगे दीदार
शो के माध्यम से एक नहीं बल्कि दो जलपरियों का दीदार होगा। इसके लिए इंडोनेशिया से दो लड़कियों को बुलाया जा रहा है। अलग- अलग समय दोनों अपना जलवा दिखाएंगी। हिम्मती लोगों के लिए है ‘फिशवी झूला’
वहीं इस मेले में अब तक का स बसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहने वाले झूले भी मिलेंगे। लेकिन झूलों में भी इस बार एक खास झूला मंगाया गया है। जिसका नाम है फिशवी झूला। ओनर ने बताया- यह झूला ज्यादा हिम्मती लोगों के लिए है। इसमें बैठने के बाद गोल- गोल घूमते हुए ऊपर की ओर जाएंगे। फिर गोल- गोल घूमते हुए नीचे की ओर आएंगे। कुर्सी की तरह इसमें सीट बने हुए हैं। जिससे सेफ्टी का पूरा इंतजाम है। उन्होंने बताया कि इस झूले आनंद लेने के लिए लोगों को करीब 80 रुपए भुगतान करने पड़ेंगे। इसके अलावा बड़ों के लिए जॉइंट व्हील, ब्रेक डांस, बोट और ट्रेन झूलों का मजा मिलेगा। वहीं बच्चों के लिए हॉर्स, डक और मिनी झूले मौजूद रहेंगे। साथ अन्य मनोरंजक एक्टिविटी करने को भी मिलेगा। 3D शो से पहुंचेंगे स्पेस स्टेशन
इस मेले में वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरिएंस शो भी देखने को मिलेगा। जिसके माध्यम से बच्चे और बड़े 3D गॉगल से स्पेस स्टेशन या अपनी पसंद की किसी भी जगह को इस तरह देखेंगे जैसे कि वहां वे खुद पहुंच गए हैं। सब कुछ आंखों के सामने नजर आएगा। रिंग गेम में जीतेंगे इनाम
वहीं मनोरंजक एक्टिविटी में रिंग गेम का मजा भी मिलेगा। जिसमें रिंग सही चीजों पर फेंक कर इनाम जीत सकेंगे। इसके माध्यम से लोग अपने निशाने को आजमाएंगे। 100 स्टॉल में लगाएं गए
इस मेले में बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और अन्य जगहों से लगभग 100 स्टॉल लगाएं गए हैं। जिनमें खाने- पीने के सामान से लेकर कपड़ा, खिलौना, घरेलू इस्तेमाल की चीजें और अन्य सामान मौजूद रहेंगे। जून तक ले सकेंगे लाभ
पप्पू सिंह ने बताया कि इस मेले की शुरुआत 3 मई को कर दी गई है। जो दो महीने तक ऐसे ही चलेगा। जून तक लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। अभी से ही रौनक देखने को मिल रही है। 30 रुपए एंट्री फीस
इस मेले में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 30 रुपए देने पड़ेंगे। यह हर शाम 4:30 बजे से शुरू किया जाएगा। उसके बाद अंदर जाकर तरह- तरह के झूले, जलपरी शो, मनोरंजक एक्टिवि, मनपसंद खरीदारी और लजीज खानों का आनंद ले सकते हैं। झूले और उनके रेट ब्रेक डांस -70 रुपए
बोट-70 रुपए
ट्रेन-70 रुपए
जॉइंट व्हील -80 रुपए
मिनी झूला- 50 रुपए
डक- 50 रुपए अन्य मनोरंजक एक्टिविटी जलपरी शो- 100 रुपए
रिंग गेम- 30 रुपए
वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरिएंस- 50 रुपए से शुरू

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *