गोरखपुर में कई पंप ड्राई, तो कहीं पर्याप्त तेल:कल से कम भीड़ रही, ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा समस्या


गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां रात होते-होते तेल खत्म हो जा रहा है। कई पेट्रोल पंप रात करीब 10 बजे तक ड्राई हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से सुबह निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देखिए शहर के पंप की तस्वीरें हालांकि प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई लगातार जारी है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। शनिवार सुबह 9 बजे के बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम और उसके आगे इंडियन ऑयल के पंप पर फिर से पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर के समय पेट्रोल पंपों पर भीड़ सामान्य दिखाई दी। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। कई जगहों पर मुश्किल से 6 से 8 लोग ही लाइन में दिखाई दिए। रेल म्यूजियम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भी सुबह के समय तेल खत्म हो गया था। बाद में जब सप्लाई वाली गाड़ी पहुंची, तब दोपहर बाद दोबारा पंप चालू किया गया। यहां भी करीब दोपहर 2 बजे के आसपास भीड़ सामान्य रही। लोगों का कहना है कि शहर में तेल की कमी महसूस की जा रही है। जरूरत होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं, लेकिन कामकाज के कारण पेट्रोल की तलाश में कई पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गौरव पांडे ने बताया कि मैं मेडिकल से आ रहा हूं। लगभग तीन से चार पेट्रोल पंप पर जाने के बाद यहां पर पेट्रोल मुझे मिला। अगर देखा जाए तो कल की तुलना में आज भीड़ कम है, लेकिन कमी होने के नाते बहुत दूर तक पेट्रोल खोजना पड़ रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा- मेरा फील्ड वर्क है इसीलिए मैं टंकी फुल कर रहा हूं। मोदी जी से कहिए कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का दाम सस्ता कर दें, हम लोग वही खरीद कर चलाएंगे। वहीं दोपहर करीब 3 बजे धर्मशाला स्थित पेट्रोल पंप पर भी स्थिति सामान्य दिखी। वहां केवल 5 से 7 लोग पेट्रोल-डीजल लेकर जाते दिखाई दिए। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के मैनेजर विजय भारती ने बताया, “कल भीड़ अधिक थी। लेकिन आज 12 हजार लीटर डीजल और 12 हजार लीटर पेट्रोल की गाड़ी आई है, जिससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्र में कई पंप बंद पड़े गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में कई पेट्रोल पम्प बंद पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि 2 दिन से गाड़ी न आने से सप्लाई नहीं मिल पाती है। जिस वजह से हम लोग गाँव के अलग अलग पेट्रोल पंप पर भटकते रहते हैं। देखिए तस्वीरें इस पूरे मामले पर जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, शहर में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई पूरी हो रही है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में किसी टेक्निकल कारण की वजह से थोड़ी दिक्कत हो रही है। जल्द हम लोग उसको भी दूर कर सप्लाई को ठीक कर देंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *