गोरखपुर में ओवरब्रिज के लिए रखे जा रहे गार्डर:26 जून तक रोज 2 घंटे का रेलवे ब्लॉक, जुलाई अंत तक खुलेगी एक लेन


गोरखपुर में चौरीचौरा इलाके के भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 147-बी पर बन रहे ओवरब्रिज का काम अब रफ्तार पकड़ चुका है। रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर लगाने के लिए रेलवे की ओर से 26 जून तक प्रतिदिन दो घंटे का ब्लॉक दिया गया है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन रोककर ओवरब्रिज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे। बुधवार को पहले दिन रेलवे ब्लॉक के दौरान ओवरब्रिज का गार्डर लगाने का काम किया गया। दोपहर 12:40 बजे से 2:40 बजे तक रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया। इसके बाद क्रेन और आधुनिक मशीनों की मदद से रेलवे ट्रैक के ऊपर भारी गार्डर को सेट किया गया। रेलवे ट्रैक के ऊपर होगा सबसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भोपा बाजार ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रखना सबसे अहम चरण माना जा रहा है। ट्रेनों की आवाजाही के कारण इस हिस्से में काम सिर्फ रेलवे से मिले निर्धारित ब्लॉक के दौरान ही किया जा सकता है। इसी को देखते हुए 26 जून तक रोजाना दो घंटे का समय तय किया गया है। निर्माण एजेंसी इसी समय में रेलवे ट्रैक के ऊपर बाकी गार्डर लगाने के साथ अन्य तकनीकी कार्य पूरे करेगी। गार्डर लगने के बाद पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। जुलाई के अंत तक एक लेन शुरू करने का लक्ष्य अधिकारियों के अनुसार, रेलवे लाइन के ऊपर का काम पूरा होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण में और तेजी आएगी। जुलाई के अंत तक शहीद स्मारक की तरफ वाली एक लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। हजारों लोगों को मिलेगी जाम से राहत भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद होने से लोगों को जाम और लंबे इंतजार की समस्या झेलनी पड़ती है। ओवरब्रिज बनने के बाद चौरीचौरा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों का सफर आसान होगा।
DM ने 24 मई को निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और तय समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ओवरब्रिज निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *