गोरखपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या:छोटे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी और बच्चे को मार डाला


गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। तीन हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना पर एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है। मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 साल के रेयान गुप्ता का नाम शामिल है। अमित गुप्ता के पिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3 बजे एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की सूचना मिली। जांच में पता चला कि अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और बेटा रेयान गुप्ता रात के समय एक ही कमरे में सोए थे। तभी 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *