![]()
गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को बढ़ाया जा रहा है। जानकारी देते हुए SIC डॉ. अनिल झा ने बताया कि लगभग 1 हफ्ते पहले ही हमने एक 10 बेड के वार्ड को खुलवाया है। उसके अगले दिन से ही उसमें मरीज भर्ती हैं। साथ ही आयुष्मान वार्ड को बदलकर जल्द ही ICU बनाया जाएगा। जिसमें 6 वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। वेंटिलेटर पहले से ही हॉस्पिटल में उपलब्ध था। उसे काम में लाया जाएगा। ताकि मरीजों को इमरजेंसी में कहीं भटकना न पड़ें और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतरीन सुविधा मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही रोज इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हॉस्पिटल के अंदर एक साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जानी है। जिसके माध्यम से थोड़ी- थोड़ी देर पर कौन सा वार्ड कहा है, पर्ची कहा कटानी है, इमरजेंसी के लिए कहा जाना है के साथ अन्य जरुरी जानकारियों का अनाउंसमेंट किया जाएगा। जिससे उन्हें भटकना न पड़ें। वार्ड खुलने के दूसरे दिन ही शिफ्ट हुए मरीज
SIC ने बताया कि आयुष्मान वार्ड के बगल में बंद पड़ें 10 बेड के वार्ड को करीब 1 हफ्ते पहले ही खुलवाया गया। जरूरत के हिसाब से सभी व्यवस्थाएं करवाई गई। उसके दूसरे दिन ही मरीज उसमें शिफ्ट हुए। यह देखकर बहुत अच्छा लगा। मरीज बहुत ही संतुष्ट हैं। 15 दिनों में पूरा होगा ICU का काम
उन्होंने बताया कि 15 दिनों के अंदर आयुष्मान वार्ड को ICU में बदला जाएगा। जिसमें काम शुरू होने वाला है। कमरे का नाम बदलने से लेकर अन्य सुविधाएं उसमें उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही 6 वेंटिलेटर को काम में लाया जाएगा। उसमें जरूरत के हिसाब से स्टाफ और डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। ICU खुल जाने से सीरियस केस की गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी मरीज को कहीं और रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्हें जल्द- जल्द से हॉस्पिटल के अंदर ही ट्रीटमेंट मिलेगा, जिससे खतरे को टाला जा सकता है। परिजनों या मरीज को परिसर के अंदर भटकना नहीं पड़ेगा
SIC ने बताया कि हॉस्पिटल में पहली बार आने वाले मरीजों या उनके परिजनों को अक्सर ये पता नहीं होता है कि उन्हें पर्ची कहा कटानी है, या फिर पैथोलॉजी किधर है, अल्ट्रासाउंड कक्ष या अन्य अन्य स्थान कहा है। जिसकी वजह से वे इधर- उधर भटकते हैं। उनकी सुविधा के लिए हॉस्पिटल में साउंड सिस्टम से अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें हॉस्पिटल के हर जरुरी जगह की जानकारी माइक से दी जाएगी। मरीज उसे सुनकर अपनी सुविधा के अनुसार वहां पहुंच सकते हैं। 7 प्राइवेट वार्ड होंगे रिनोवेट
पुरानी बिल्डिंग में प्राइवेट वार्ड के साथ कमरों को रिनोवेट करवाया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत ठीक नहीं है, लेकिन उसमें रिनोवेशन का काम करवाने के बाद इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे हॉस्पिटल में बेड की संख्या बढ़ेगी।
Source link
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में खुलेगा ICU:मरीजों को मिलेगी और सुविधाएं, 10 बेड का एक वार्ड शुरू किया गया