आरोपी ने पत्नी को बच्चों को खाना तक देने नहीं दिया था। बच्चों के स्कूल जाने के बाद उसका कत्ल कर दिया। फोटो में मां दो बच्चों के साथ।
जालंधर में हुए डबल मर्डर की प्लानिंग आरोपी ने बुधवार सुबह 7 बजे ही बना ली थी। उठते ही आरोपी हीरा लाल (42) ने पत्नी सरिता (38) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे पत्नी खाना नहीं बना पाई। बच्चों को पिता ने बिना टिफिन स्कूल भेज दिया।
.
आरोपी के भाई ने FIR में बताया कि सरिता छत पर गमलों को पानी देने गई थी। जैसे ही सीढ़ियों से नीचे आई तो हीरा लाल ने पानी का जग उसके सिर पर दे मारा। इसके बाद आरोपी घर में बैठा रहा।
इसके बाद काफी देर तक पति-पत्नी में बहस हुई। इस बीच बच्चों का नाश्ता भी छूट गया। बच्चे बिना टिफिन के ही स्कूल चले गए। भूखे बच्चे आधी छुट्टी यानी रिसेस तक टिफिन आने का इंतजार करते रहे। पहले भी माता-पिता के झगड़े में जब टिफिन छूटता था तो पिता या दादा टिफिन स्कूल में दे जाते थे। बच्चे भूख से बिलखे तो टीचर से घर फोन करवाया। इस पर दादा ने कहा कि इनको आज जल्दी भेज देना।
दोपहर करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच आरोपी ने रसोई से चाकू लिया और बेडरूम में जाकर पत्नी के गले पर वार कर दिया। इसके बाद वारदात वाले कमरे में आने पर पिता अयोध्या प्रकाश (65) के सिर पर बैट से वार किया और चाकू से चीरकर मार डाला।
मर्डर के पीछे गली में चर्चा रही कि बेटा अपने पिता और पत्नी के संबंधों को लेकर शक करता था। हालांकि, पुलिस ने मर्डर के पीछे किसी भी आशंका से इनकार किया है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारण बताने की बात कही है।

पुलिस को पिता के सिर और गले पर चाकू से चीरे जाने के कई जख्म मिले हैं।
शक और कलह ने 4 बच्चों को अनाथ किया
- बच्चे लौटे तो पड़ोसी को बताया- मां-दादू के सिर से खून निकल रहा: स्कूल से सबसे पहले जुड़वा बच्चे घर आए। 10 साल के दोनों बच्चे मां को आवाज लगाते हुए बेडरूम में गए तो वहां खून देखा। मां और दादू को फर्श पर पड़ा देखकर घबरा गए। एक बच्चा दौड़कर पड़ोसी दुकानदार के पास गया और बताया कि मां और दादू के सिर से खून निकल रहा है। पड़ोसी ने जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
- पति-पत्नी में पहले भी हुआ था राजीनामा: आरोपी और उसकी पत्नी के बीच विवाद कोई नया नहीं था। सरिता पहले भी 112 नंबर पर पति की प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी। हालांकि, उस समय पुलिस और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद दोनों में राजीनामा हो गया था। लेकिन हीरा लाल के सिर पर सवार शक और नशे का भूत कम नहीं हुआ, जो आखिरकार इस दोहरे हत्याकांड में तब्दील हो गया।
- सुबह 7 बजे शुरू हुई कहासुनी: पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे पत्नी सरिता गमले में पानी डाल रही थी। तभी हीरा लाल ने उसे चीखकर नीचे बुलाया और जबरन पानी का टब हाथ से छीनकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने से घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
- पहले पत्नी, फिर पिता पर हमला: बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर में हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने गुस्से में पहले अपनी पत्नी सरिता पर क्रिकेट बैट और जग से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान पिता अयोध्या प्रकाश दुकान से घर पहुंचे। बहू की लाश देखकर उन्होंने बेटे को डांटना शुरू किया। आपा खो चुके आरोपी ने पिता के सिर पर भी बैट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी भी मौत हो गई।
- घर में मां-दादा की लाशें देखीं: दोपहर को जुड़वा बच्चे घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर डर गए। फर्श पर मां और दादा की खून से सनी लाशें पड़ी थीं और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। घबराए बच्चों ने पड़ोसी को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
- बैग लेकर चुपके से भागा आरोपी: वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर घर से भाग गया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें आरोपी घर से निकलकर गेट बंद करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दीवार के साथ खड़ी साइकिल उठाता है और चुपके से वहां से निकल जाता है।

घर के इसी कमरे में आरोपी ने दोनों का कत्ल किया। पुलिस ने यहां से कई सबूत इकट्ठे किए। हत्या में इस्तेमाल चाकू और बैट भी मिले।
आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीमें
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना क्रिकेट बैट और जग बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एडीसीपी-2 राकेश यादव का कहना है कि आरोपी हीरा के खिलाफ हत्या का मामला थान भार्गव कैप में उनके भाई की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपि को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
——————–
यह भी पढ़ें- जालंधर में डबल मर्डर:पिता-पत्नी के सिर-गले पर क्रिकेट बैट मारकर भागा युवक; अवैध संबंध का शक, खून से लथपथ लाशें मिलीं

जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…