गोरखपुर क्लब में आम की खुशबू से महका माहौल:एक ही जगह दिखीं देसी-विदेशी वैरायटी, बुदबुदहवा आम ने खींचा लोगों का ध्यान


गोरखपुर में गर्मी के मौसम के बीच फलों के राजा आम की मिठास का जश्न देखने को मिल रहा है। गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित आम महोत्सव में आम की खुशबू और अलग-अलग किस्मों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। यहां देशी से लेकर विदेशी प्रजातियों तक के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में आम प्रेमी पहुंचे। महोत्सव में लंगड़ा, दशहरी सहित कई खास किस्मों के रसीले आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। अलग-अलग आकार, रंग और स्वाद वाले आमों को देखकर लोग उत्साहित नजर आए। लोगों ने आम की नई-नई प्रजातियों के बारे में जानकारी ली और उनके स्वाद का आनंद भी उठाया। मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन आम महोत्सव का शुभारंभ मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि लोगों की पसंद और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे आम पसंद न हो। ऐसे में जब एक ही स्थान पर देशी और विदेशी प्रजातियों के आम देखने को मिलें तो यह अनुभव और भी खास हो जाता है। आम की मिठास ने लोगों का जीता दिल कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने आम की विभिन्न वैरायटी को करीब से देखा और उनकी खासियत जानी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में आम महोत्सव को लेकर उत्साह नजर आया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन आम की अलग-अलग प्रजातियों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को भारतीय फलों की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *