गोरखपुर की युवती की कराई 2 शादियां:हरियाणा, राजस्थान के लड़कों ने संबंध बनाया, गर्भपात कराया, तीसरी शादी से पहले भागी


गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की दलालों के चंगुल में फंसकर जिंदगी बर्बाद हो गई। युवती ने गांव की ही 3 लोगों पर शादी के नाम धोखाधड़ी, शोषण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर चौरी चौरा पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवती का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से कराई गई। शादी के बाद कुछ समय तक वह ससुराल में रही। लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद फिर उसकी राजस्थान के लड़के से शादी करा दी गई। उसे लड़के ने भी शारीरिक संबंध बनाया, गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराकर भगा दिया। इसके बाद दलाल उसकी तीसरी शादी की तैयारी कर रहा था। इससे पहले युवती से भाग निकली। पीड़िता ने गोरखपुर आकर गांव की दो महिलाओं, हरियाणा और राजस्थान में शादी रचाने वाले युवक और दलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… चौरी चौरी की युवती ने बताया कि गांव की दो महिलाएं हरियाणा में रहती हैं। उनकी वहीं पर शादी हुई है। दोनों मुझे बहला फुसलाकर हरियाणा ले गई थी। वहां मेरी शादी हरियाणा के आदमपुर मंडी थाना क्षेत्र के सिसवाल निवासी रवि से करा दी। वह रोज रात कर पीकर आता था, मुझे मारता-पीटता था, मेरा शोषण करने लगा था। यह बात मैंने गांव की रहने वाली दोनों महिलाओं को बताई। उन दोनों ने मुझे अपने पास बुला लिया। इसके बाद राजस्थान के झुनझुनू जिले के दोबड़ा गांव निवासी राजेश से मेरी शादी करा दी गई। फिर वहां पर 10 माह तक रही। इसी बीच 3 माह का गर्भ भी ठहर गया। इसी बीच गांव की महिलाओं ने कॉल कर बताया कि जहां पहले शादी की थी, वो लड़का केस करा रहा है। यह बात मेरे पति को पता चली तो, उसने जबरन मेरा गर्भपात कराकर घर से निकाल दिया। बेसहारा होने पर वह उस बिचौलिए के पास पहुंची जिसने उसकी शादी कराई थी, लेकिन वहां भी उसकी मदद नहीं की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने व उसे न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पैसे की लेन देन का भी आरोप सूत्रों की मानें तो गोरखपुर से युवती को ले जाकर दो दो जगहों पर बेचा गया है। इसकी भी संभावना जताई जा रही है। तीसरी जगह भी उसे बेचने की तैयारी चल रही थी, इससे पहले वह भाग निकली। इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर इस मामले की गहनता से जांच की रही है। युवती का बयान लिया गया है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *